कानपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के भारतपुर गांव में बिजली के तार से लगे करंट से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
धीरज शटरिंग का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव में काली मंदिर के पास बिजली के खंभे से निकले अर्थ के तार की चपेट में आ गए। घटना देखकर ग्रामीणों ने तुरंत परिवार को सूचित किया।
परिजन धीरज को सरसौल स्थित सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। कांशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
करेंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत