सांसद संजय सिंह ने नरवल में बच्चों से की मुलाकात, शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले
मनीष गुप्ता
कानपुर।
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मणपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय, नरवल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में एक भी स्कूल बंद नहीं होने देगी। सरकार को जनता और पार्टी के दबाव में आकर स्कूल बंद करने की नीति में बदलाव करना पड़ा है । अब 1 किमी से अधिक दूरी और 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को ही मर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह आंशिक जीत है, लेकिन जब तक सभी स्कूलों को बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।”उन्होंने सवाल उठाया कि “शराब की दुकानें 300 मीटर पर खुल सकती हैं, लेकिन स्कूल के लिए 3 किलोमीटर की बाध्यता पर क्यों नही ” संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बंद स्कूलों का दौरा करें और पुनः खुलवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने पहलगाम हादसे में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के महाराजपुर स्थित घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शुभम को शहीद का दर्जा देने की मांग संसद में रखी जा चुकी है और आम आदमी पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।