उ० प्र० राज्य महिला आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 6 अगस्त को

कानपुर ।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में 6 अगस्त 2025 को सर्किट हाउस, कानपुर नगर में महिला उत्पीड़न से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे शुरू होगी, जिसमें महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या, यौन शोषण, दहेज हत्या, मानव तस्करी, बाल विवाह, एसिड अटैक जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। पीड़िताओं से अपील की जाती है कि वे अपनी समस्या का विवरण प्रार्थना पत्र में लिखकर, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित जनसुनवाई में भाग लें। यह आयोजन महिला अपराधों की रोकथाम और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद