कानपुर
चकेरी। जाजमऊ थानाक्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म करने वाले टेनकी संचालक और उसके मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को टेनरी संचालक का किशोर के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किशोर के विरोध करने पर आरोपी टेनरी संचालक और उसके मैनेजर ने किशोर की बेल्टों से पिटाई की थी। जिसके बाद किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने टेनरी संचालक और उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया था। बुधवार को सोशल मीडिया पर चकेरी जीएस टावर निवासी टेनरी संचालक असलम नेताजी का एक किशोर के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद किशोर ने असलम और उसके मैनेजर सरफराज उर्फ विक्की पर पैसों और नॉनवेज का लालच देकर कुकर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने असलम और मैनेजर सरफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया था कि बीते डेढ़ माह से आरोपी उसका शोषण कर रहे थे, विरोध करने पर उसकी बेल्टों से पिटाई की थी। कैंट एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात टेनरी संचालक और उसके मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आज सुबह आरोपियों को जाजमऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तीन किशोरों से शोषण की पुष्टि हुई है। जांच की जा रही है।