जमुना देवी जनकल्याण समिति द्वारा पौधारोपण अभियान

मनीष
कानपुर ।
जमुना देवी जनकल्याण समिति द्वारा महादेव पार्क जरौली में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अशोक, नीम, अमरूद और आम के पौधे लगाए गए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा हम सब का दायित्व है और मानव जीवन के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना परम आवश्यक है। सुशील सोनी ने बताया कि आज हमने जो संकल्प लिया है उसे स्वयं पूरा करेंगे और लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ पुराने पौधों की रक्षा करना भी आवश्यक है। हम लोग अपनी जरूरत व स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई करते हैं, इसे रोकने के लिए भी पहल होनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष सुशील सोनी, राष्ट्रीय सचिव डॉ आर के सिंह, राष्ट्रीय महासचिव उमेश सोनी, कश्मीरी यादव, विकास पांडे, शिवम यादव, डॉ ए.एल निषाद, शिक्षक रश्मि सोनी और राम किशोर पाल (फौजी) आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी लोगों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया और पौधारोपण के महत्व को समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद