कानपुर,17 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण ब्रिगेडियर एसपीएस रौतेला ग्रुप कमांडर एवं एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर द्वारा किया गया। वही आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान बटालियन द्वारा संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों,वार्षिक शिविरों के आयोजन बटालियन को सौंपी गई जिसमें नौकायन अभियान,ग्रीष्मकाल से समृद्धि तक साइकिल अभियान,ओटीए और आर्मी अटैचमेंट कैंप,कैडेटों द्वारा की जाने वाली सामाजिक सेवाओं,रखरखाव,साप्ताहिक प्रशिक्षण से संबंधित साज-सज्जा और बटालियन के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण आयामों का मूल्यांकन किया गया। वही कमान अधिकारी कर्नल नीरज नैथानी ने बटालियन की कार्यशैली और प्रबंधन की सूक्ष्म चर्चा की और संचालन में आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। वही “हर एक पौधा एक” (पर्यावरण बचाओ) अभियान को बढ़ावा देने के लिए, ग्रुप कमांडर द्वारा परिसर में एक पौधा लगाया गया। वही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स के प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए उनकी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश की तस्वीर बदल सकते हैं और उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। बटालियन के सैन्य शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और रखरखाव से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि बटालियन ने निश्चित रूप से अपनी एक अलग पहचान बनाई है और सभी के लिए एक मिसाल कायम की है। इस अवसर पर एएनओ,केयर टेकर,जीसीआई, पीआई स्टाफ और सिविलियन स्टाफ उपस्थित थे।
17 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया गया