कानपुर
ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह ने लेह लद्दाख सहित 06 राज्यों की यात्रा और अमरनाथ बाबा के दर्शन किए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लेह कारगिल के सर्वोच्च पहाड़ पर ऑपरेशन विजय लिखकर रिकॉर्ड बनाया। ऑपरेशन विजय प्रमुख ने 24 घंटे में सारी प्रक्रियाओं सहित अमरनाथ यात्रा पूरी की और दो बार अमरनाथ बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला।ऑपरेशन विजय प्रमुख ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर की यात्रा की। इस दौरान उन्हें आर्मी और अन्य सरकारी विभागों का सहयोग मिला। ऑपरेशन विजय प्रमुख के साथ सूचेता यादव, विवेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, अनीता यादव सहित अन्य पदाधिकारी साथ रहे।ऑपरेशन विजय प्रमुख ने कहा कि जो देश और समाज के लिए कार्य करता है, देश और समाज उसके साथ खड़ा रहता है। इस यात्रा के दौरान हमें अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला।