यातायात पुलिस कर्मी मनचाहा व्यापारियों के वाहनो चालान कर रहे हैं
कानपुर, व्यापारियों ने यातायात पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस यातायात के कानून को लेकर सक्रिय हो चुकी है लेकिन कहीं-कहीं पर नो एंट्री का बोर्ड ना लगने से वाहन स्वामियों को भारी चालान का सामना करना पड़ा है ऐसा ही प्रकरण व्यापारी नेता के साथ हुआ व्यापारी रौवेल गुप्ता का व्यापार भाड़ा पहुंचने का काम है नो एंट्री का बोर्ड ना लगने से वहां को ड्राइवर ले घुसा फिर क्या था ट्रैफिक के सिपाही ने चालान कर दिया चालान कुछ ही मिनट में वाहन स्वामी के पास पहुंच गया। आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को व्यापारियों के साथ हो रहे वाहनों के चालान की विरोध में एकत्रित होकर विनोद गुप्ता क्षेत्रीय संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने डीसीपी ट्रैफिक से वार्ता की बताया कि व्यापारी के साथ मनचाहा चालान करना, ट्रैफिक विभाग की लापरवाही नो एंट्री बोर्ड ना लगा होने के कारण कोई भी वाहन चालक गाड़ी लेकर पहुंच जाएगा मार्बल मार्केट में आने वाली खड़ी गाड़ियों की फोटो खींचकर वाहन चालान किए जाते हैं गाड़ी खाली होने पर बाबा कुटिया के रास्ते निकालने जाने की अनुमति प्रदान की जाए रौवेल गुप्ता ने बताया कि एक ही रास्ते से आवा गमन चालू है लेकिन जबरियां तरीके से व्यापारियों की गाड़ियों का चालान करना उनका शोषण करना यह बात अच्छी नहीं है। 15 दिन से सब अधिकारियों के आसपास भटक रहा हूं निष्कर्ष कुछ नहीं निकला आगे व्यापारियों ने यातायात पुलिस ने व्यापारियों का इतना शोषण कर दिया है व्यापार चौपट होता जा रहा है डीसीपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर समस्या का समाधान करूंगा। व्यापारियों ने कहा कि अगर चालान के नाम पर शोषण बंद नहीं किया गया तो उच्च अधिकारी एवं शासन प्रशासन तक जाने का काम करेंगे! विनोद गुप्ता ने बताया कि वार्ता के दौरान तीन दिन का समय टीसीपी ट्रैफिक को दिया है तीन दिन तक अगर हमारा कार्य संपन्न नहीं हुआ तो शासन तक जाएंगे ज्ञापन के दौरान विनोद गुप्ता क्षेत्रीय संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, व्यापारी रौबेल गुप्ता, विजय गुप्ता हिमांशु पाल, राज कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता,विनोद गुप्ता,रजत गुप्ता, शरद गुप्ता, ग़प्पू गुप्ता, रिशु अग्रवाल,संजय यादव,राहुल साहू,वैभव अग्रवाल,अमित गुप्ता, जितेंद्र,घनश्याम गुप्ता,कन्हैया ,पवन गुप्ता,नीरज सिंह चंदेल,सुनील यादवशैलेंद्र दीक्षित हर्षित उमर जितेंद्र त्रिवेदी संजय जैन सत्येंद्र गुप्ता दीपक गुप्ता शीतोष शुक्ला मोहम्मद शकील ज्ञानेंद्र सचान प्रदीप तोमर आदि लोग रहे।