पुत्र से प्रताड़ित होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की पुकार

कानपुर।
-अपने पुत्र से प्रताड़ित होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई जिससे बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं 70 वर्षीय वृद्ध एवं कमजोर महिला हूं उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं के धन से प्राईवेट प्लाट नंबर- 78 न्यू आजाद नगर सतवरी रोड आराजी संख्या-996 स्थित ग्राम दहेली सुजानपुर कानपुर नगर जरिये पंजीकृत विक्रय पत्र क्रय किया था बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाते बताया कि मेरा छोटा पुत्र अमित कुमार व उसकी पत्नी जो प्रार्थिनी के साथ उक्त मकान को लेकर आये दिन वाद विवाद करते रहते है तथा अपने नाम से लिखवाने एवं जान माल की धमकी देते हैं न देने पर तरह- तरह से मार-पीट एवं गाली गलौज करता है तथा प्रार्थिनी को खाना पीना व देख-रेख भी नहीं करते है, प्रार्थिनी को करीब तीन माह पूर्व प्रार्थिनी का पुत्र अमित कुमार व उसकी पत्नी गीता ने प्रार्थिनी को मार-पीट कर उक्त मकान के समस्त कागजात छीन कर घर से निकाल दिया है जिसके कारण प्रार्थिनी दर-दर की ठोकरें खा रही है उक्त के सम्बन्ध में बुजुर्ग महिला ने पुलिस व उच्चाधिकारियों के यहां भी कई शिकायत की लेकिन प्रार्थिनी की कोई सहायता नहीं की गई जिसके संबंध में बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस आयुक्त से प्रार्थना करते हुए कहा कि मेरे प्रकरण को सुनकर दोषी पुत्र पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश समक्ष पुलिस अधिकारी को दें जिससे मुझे न्याय मिल सके जिस पर पुलिस आयुक्त ने बुजुर्ग महिला को आश्वस्त करते हुए नियमनुसार जो भी कार्यवाही होगी वह की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद