कानपुर सहोदया स्कूल द्वारा वार्षिक मेधावी पुरस्कार समारोहों आयोजित

कानपुर-कानपुर सहोदया स्कूल्स ने शनिवार को होटल लैंडमार्क में वार्षिक मेधावी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया इस प्रतिष्ठित समारोह में एचबीटीयू कानपुर के कुलपति प्रोफेसर शमशेर मुख्य अतिथि और आईआईटी कानपुर के आधारभूत संरचना एवं योजना विभाग के प्रोफेसर रामकुमार सम्मानित अतिथि एवं प्रोफेसर अमनदीप सिंह आईआईटी कानपुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समारोह में 2024-25 की परीक्षा में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों की कड़ी मेहनत समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गई सम्मानित अतिथि प्रोफेसर रामकुमार विशेष अतिथि सदस्य विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर शमशेर अमनदीप सिंह, कोर कमेटी के सदस्य और केएसएस साथ हुआ दीयों की जगमगाहट ने वातावरण को दिव्य और आध्यात्मिक बना दिया तदोपरांत गुरु नानक माडर्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर के विद्यार्थियों ने ‘शिक्षा के विषय पर एक इंडो वेस्टर्न नृत्य प्रस्तुति ‘हम दीप शिक्षा के है द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया सम्मान समारोह का आरंभ केएसएस टॉपर्स को सम्मान देने के साथ हुआ श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर से कक्षा 12 की मुद्रा शुक्ला 66.2 प्रतिशत अंक एवं एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाईन से कक्षा 10 की अफरा अली 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केएसएस टॉपर बनी एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया दोनो विद्यार्थियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ-साथ 5100 रुपए (प्रत्येक विद्यार्थी) की धनराशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया तदुपरांत सभी 102 विद्यालयों के टॉपर्स को चमचमाती ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए शिक्षा अधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त करते हुए टॉपर्स के चेहरे गर्व की मुस्कान से दमकते दिखाई दिए सभी व्यवस्थाएं कोर कमेटी के सदस्यों डा० बलविंदर सिंह, रीता सक्सेना, शोभा दास, श्रद्धा शर्मा, शिल्पा मनीष, मीनू गोसाई, प्रियंका सहगल, साधना पांडे और शैला वाली द्वारा कुशलता पूर्वक संचालित की गई केएसएस सचिव शोभा दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तावित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद