कल्याणपुर विधायिका ने पूर्व सैनिक प्रशांत सिंह राठौर को भाजपा की सदस्यता दिलाई

कानपुर,भारतीय जनता पार्टी की ओर से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नानकारी के एक गेस्ट हाउस में भाजपा को और सशक्त करने के उद्देश्य से कल्याणपुर विधायिका नीलिमा कटियार ने कई युवाओं और महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही विधायिका नीलिमा कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर के हर सदस्य को भाजपा की सदस्यता दिलाना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व सैनिक प्रशांत सिंह राठौर ने बताया कि मैंने लगभग डेढ़ साल पहले बी. एस.एफ सब छोड़ दी थी और भाजपा से प्रेरित होकर मैंने आज सदस्यता ली है वही मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधायक एवं अधिकारियों तक पहुंचने का कार्य करूंगा व समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लूंगा। वही सभी ने जय जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचने का कार्य करेंगे। वही इस अवसर पर प्रशांत सिंह राठौर (फौजी भाईया),अजीत कठेरिया,अमित सिंह चौहान,धर्मेंद्र सिंह राठौर,माता प्रसाद तिवारी,संतोष तिवारी,अनुज भारद्वाज,जप वर्मा,अनुज प्रजापति,श्यामू प्रजापति सहित महिलाएं एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद