कानपुर-पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम 2007 के अंतर्गत पुलिस की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का संचालन डॉ. धीरेन्द्र कुमार दोहरे, सुलह अधिकारी, मातापिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकरण, न्यायालय उपजिलाधिकारी (सदर) कानपुर नगर द्वारा किया गया इस अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों से एक-एक अतिरिक्त निरीक्षक, उप निरीक्षक ने प्रतिभाग किया तथा अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारीगण (पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी) ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला से जुड़े, कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण, संबंधित कानूनी प्रावधानों, तथा अधिनियम एवं नियमावली की विस्तृत जानकारी पर चर्चा की गई डॉ. दोहरे द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन