कानपुर।
गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी वर्ष को समर्पित यात्रा का कानपुर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थान से हुआ, जिसमें दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार जगनैन सिंह नौनी और प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधान बलदेव सिंह ओलख सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। यात्रा में जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया और संगत ने “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के जयकारे लगाए। यात्रा कानपुर से इटावा और फिर आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद कल प्रातः गुरुद्वारा शीशगंज पहुंचकर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी स्थान के दर्शन करेगी।