25 लाख के जेवरात लेकर कारीगर फरार, मुकदमा दर्ज

कानपुर-सोने की ज्वैलरी बनाने वाला कारीगर मालिक की दुकान से 25 लाख रुपए के जेवरात लेकर चम्पत हो गया। सोमवार दोपहर में ज्वैलरी कारोबारी को घटना की जानकारी हुई कारोबारी ने ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जानकारी दी एसोसिएशन के लोग कारोबारी को लेकर कलक्टरगंज थाने पहुंचे वहां पर एसीपी से शिकायत करने के बाद कलक्टरगंज थाने में तहरीर दी गई पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ली है आरोपी की तलाश में मोबाइल फोन सर्विलांस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ली जा रही है मूल रूप से ग्राम सगरपुर पश्चिम मिदनापुर पश्चिम बंगाल निवासी अनूप सामान्ता 25 साल से गणेश पार्क फीलखाना में रह रहे है उनकी नयागंज स्थित लक्ष्मी मार्केट में झरना ज्वैलर्स के नाम से दुकान है अनूप थोक में सोना लेकर उसकी ज्वैलरी बनवाकर कारोबारियों को देते थे अनूप के मुताबिक उनकी दुकान में छह माह पहले निश्चितपुर बारासात पश्चिम बंगाल निवासी अरूप गोस्वामी उनके यहां काम करने आया था वो ज्वैलरी बनाने वाला कारीगर था अनूप के मुताबिक कारीगर अरूप दुकान में ही सोता था रविवार देर रात उसने दुकान से 250 ग्राम 22 कैरेट सोने के बने हुए जेवर जिसमें एक बड़ा लॉकेट, दो हार, एक जोड़ी कान के सोने के वायरिंग, तार, डाई, कतरन और सिक्का शामिल है कारोबारी के मुताबिक सोने के जेवरात की कॉस्टिंग लगभग 25 लाख रुपए हैं जिसके बाद ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल वर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल व प्रदेश चेयरमैन किशोर सक्सेना को दी सूचना प्राप्त होने पर सभी पदाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया, एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने थाना कलक्टरगंज पहुंचकर एसीपी अशोक सिंह और इंस्पेक्टर ललित कुमार को पूरी घटना से अवगत कराया पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया इंस्पेक्टर कलक्टरगंज ललित कुमार के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है घटना सीसीटीवी में कैद हुई है उसे भी कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद