विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर गरीबों के हित में सौंपा मांग पत्र
कानपुर-कानपुर के प्रतिष्ठित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को ‘पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ का दर्जा दिए जाने की मांग अब तेज हो गई है इस संबंध में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास 05 काली दास मार्ग में शिष्टाचार भेंट कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर न केवल कानपुर नगर बल्कि आसपास के 16-17 जिलों के लाखों गरीब मरीजों को आधुनिक और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है आपके कालखंड में 2017 के बाद इसकी ओपीडी 5000 से भी ज्यादा की हुई है और लोगों का विश्वास यहां पर अधिक बड़ा है जिससे यहां आने वाली आसपास के जिलों से गरीब मरीजों की संख्या की अधिकता यहां पर आपके कालखंड में काफी बढ़ गई है अन्यथा 2017 के पहले 500 की भी ओपीडी मुश्किल होती थी और लोगों का विश्वास यहां की स्वास्थ्य सेवाओं से उठ चुका था आए दिन आम जनता यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए, धरना प्रदर्शन तथा विरोध प्रदर्शन करती थी यह संस्थान वर्षों से चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है यहां कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक, उन्नत तकनीकी संसाधन, और सक्रिय शोध कार्य इसे प्रदेश का एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान बनाते हैं तथा यहां के एक्सपर्ट डॉक्टर काफी उच्च स्तरीय अनुभव रखते हैं जिनके कारण जटिल चिकित्सा भी यहां पर बहुत सुविधाजनक तरीके से सफल ऑपरेट होती है और उन डॉ.के अनुभव से कई गरीबों की जान भी बचती है जिससे मरीज काफी सेटिस्फाइड होते हैं और प्राइवेट संस्थानों के टक्कर में, अच्छा और निशुल्क (नियमानुसार) उपचार को प्राप्त करते हैं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मुख्यमंत्री से कहा कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की क्षमताओं, सेवाओं और भविष्य के कानपुर और आसपास की जिलों की बढ़ती जनसंख्या तथा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे ‘पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के रूप में उच्चीकृत किया जाएं इस उच्चीकरण से चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, शोध के नए द्वार खुलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही, प्रदेश के भी लाखों नागरिकों, गांव के किसान एवं गरीब जनता को उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा और सहजता प्राप्त होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।