मंत्री ने सांड स्थित डिफेंस कॉरिडोर इकाई का किया निरीक्षण

कानपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने सांड स्थित डिफेंस कॉरिडोर इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है जो राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगी।. मंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा और तकनीकी विशेषज्ञता का विस्तार होगा। यह परियोजना राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देगी और ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों को सशक्त आधार प्रदान करेगी। इस दौरान प्रमुख सचिव आलोक कुमार, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने औद्योगिक आस्थान कुंभी और चपरघटा में प्रस्तावित टेक्सटाइल मशीनों के विनिर्माण हेतु पार्क की भूमि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद