कानपुर। योगी सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय को बन्द करने के निर्णय पर तत्काल रोक लगना चाहिए 2024 में 27308 मदिरालय खोले गए वहीं दूसरी ओर योगिराज में अब तक 26000 से अधिक विद्यालय बंद हो चुके हैं और अब बच्चों के कम संख्या के बहाने 27000 और प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया साथ ही आम आदमी पार्टी कानपुर के कार्यकर्ता ने उक्त मुद्दे पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में मुख्य रूप से निशा निगम, संजय झा, नरेश अग्रवाल, मुकेश झा, कृष्ण सिंह चकित, सुधीर सिन्हा, सौरभ गुप्ता, वसीमुद्दीन, आशा, कृष्णा प्रजापति, देवेश शुक्ला असलम एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा