आईएमए में हर्षोल्लास से मनाया गया”डॉक्टर्स डे” विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कानपुर-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर एक दिवसीय सामाजिक, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई इस आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र के प्रति समर्पण दिखाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करना और समाज में स्वास्थ्य एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा भारत में “डॉक्टर्स डे” हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है यह दिन महान चिकित्सक, शिक्षाविद् और समाजसेवी, डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है, जिनका जन्म और निधन दोनों ही 1 जुलाई को हुआ था वे भारत के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों में से एक थे और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। उन्हें चिकित्सा एवं सार्वजनिक सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था डॉ. रॉय ने भारतीय चिकित्सा पद्धति को एक नई दिशा दी और चिकित्सा को समाज सेवा से जोड़ने का कार्य किया उनके जीवन और कार्यों को श्रद्धांजलि देने हेतु भारत सरकार द्वारा 1991 से हर वर्ष 1 जुलाई को “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई “डॉक्टर्स डे” पर आईएमए कानपुर शाखा द्वारा, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जो इस प्रकार रहे प्रथम चरण में रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईएमए परिसर में, आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन, आईएमए कानपुर की अध्यक्ष, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, द्वारा किया गया इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, निदेशक तिरंगा अगरबत्ती ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया उन्होंने कहा कि “चिकित्सक न केवल जीवन रक्षक होते हैं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले भी हैं रक्तदान उनके द्वारा दिए जाने वाले उपहारों में से एक अहम प्रेरणा है, इस् अवसर पर, आईएमए दानशील रक्त केंद्र के सह अध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला आईएमए दानशील रक्त केंद्र के संयोजक डॉ. शशिकांत मिश्रा एवं तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक, पंडित नरेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया, शिविर में बड़ी संख्या में डॉक्टर, मेडिकल छात्र, समाजसेवी व आम नागरिकों ने भाग लिया और कुल 114 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, इस अवसर पर, आईएमए कानपुर के सचिव डॉ. विकास मिश्रा, रक्तदान शिविर समन्वयक, डॉ. शिवकांत मिश्रा, डॉ. नीलम मिश्रा एवं सामुदायिक कल्याण उप-समिति के अध्यक्ष, डॉ. वीसी रस्तोगी प्रमुख रूप से उपस्थित थे द्वितीय चरण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें रक्तदान के बाद पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक वृक्ष, अनेक जीवन” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए आईएमए परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ चिकित्सकों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर यह संदेश दिया कि डॉक्टर जीवनदाता हैं चाहे वह मानव जीवन हो या पर्यावरण इस दौरान विभिन्न औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, तृतीय चरण में भजन संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ रात्रिकालीन कार्यक्रम के रूप में एक भव्य भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें आचार्य योगेश महाराज (अयोध्या धाम से) और उनकी टीम के द्वारा आध्यात्मिक भजन प्रस्तुति दी गई भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में सराबोर कर दिया आईएमए सचिव डॉ. विकास मिश्रा द्वारा डॉ. बीसी रॉय का जीवन परिचय और राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह का इतिहास प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात् चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों व समाजसेवियों को आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी एवं आईएमए कानपुर के सचिव, डॉ. विकास मिश्रा ने सम्मानित किया गया आईएमए द्वारा चयनित डॉक्टरों को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से नवाजा गया, जिनमें वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ युवा डॉक्टर भी शामिल रहे, आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी ने कहा “डॉक्टर्स डे केवल चिकित्सकों को सम्मानित करने का दिन नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने और स्वास्थ्य सेवा के मूल्यों को पुनः स्वीकारने का अवसर है आईएमए कानपुर इस परंपरा को हर वर्ष और अधिक जनसहभागिता के साथ निभाता रहेगा‌ कार्यक्रम का संचालन, आईएमए कानपुर के वित्त सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. अंतरा देबरॉय और डॉ. क्षमा शुक्ला द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद