कानपुर-महापौर प्रमिला पांडे एवं नगर आयुक्त के द्वारा किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला का संयुक्त निरीक्षण किया गया वर्तमान समय में कान्हा गौशाला में कुल 5314 गौवंश संरक्षित है लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत गौशाला की व्यवस्था की जाॅच कर भूसा, चारा, पानी आदि की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा गौवंशो को गुण मिष्ठान आदि खिलाया गया वर्तमान में भूसा संग्रह केन्द्रों में कुल 10,000 कुंतल भूसा एवं 43 कुंतल चोकर संग्रहीत पाया गया तथा पर्याप्त साफ-सफाई पाई गई नगर आयुक्त नें वर्तमान में किये जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा गौशाला की परिधि पर घने व बड़ वृक्षों के वृक्षारोपण हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया, साथ ही गौशाला में निर्मित की जा रही वर्मीकम्पोस्ट और अधिक मात्रा मे उत्पादित करने हेतु आदेशित किया महापौर ने गौशाला के सौन्दरीकरण तथा क्षमता वृद्वि हेतु निर्देशित किया उन्होने कहा कि क्षमता वृद्वि हेतु और चरहियो का निर्माण कराया जाये तथा सौन्दरीकरण हेतु गौशाला में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना के साथ गाय की प्रतिमा भी स्थापित की जाये तथा मधुर संगीत हेतु साउंड सिस्टम की भी व्यवस्था की जाये गौशाला के निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० आरके निरंजन, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, डा० शिल्पा सिंह, अधिशाषी अभियंता, भास्कर दिवाकर, राजस्व निरीक्षक, दिनेश कुमार, केयरटेकर, ऋषीकेश एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।।
महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला का किया गया संयुक्त निरीक्षण