दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में धनीराम बौद्ध मैदान में

मनुवादी सोच के खिलाफ जंग जारी रहेगी पैंथर धनीराम

कानपुर, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के परमादेश के प्रदेश अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध एवं जिला अध्यक्ष हरिओम खन्ना के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं भारतवर्ष की एक महान देश में गिनती है।इस देश के संविधान को सराहा गया। इस देश के संविधान के रचियता परमपूज्य डॉ० बाबा साहेब बी०आर० अम्बेडकर का समूचा विश्व सम्मान करता है। भारतीय संविधान के माध्यम से देश चल रहा है। उनके द्वारा बनाया गया कानून समस्त भारतवासियों पर लागू होता है और संविधान में समस्त देशवासियों को समान अधिकार की व्यवस्था की गयी है। दुख की बात यह है कि देश के इस महान सपूत जिसे मरणोपरान्त भारतरत्न से सम्मानित किया गया, उन्होने अपना सारा जीवन मजबूरों, मजलूमों, मजदूरों, शोषित-पीड़ितों तथा नारियों के स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा में लगा दिया, लेकिन आज भी भारतीय संविधान की अनदेखी की जा रही है। दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार की बाढ़ सी आ गयी है। नारियों की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है। भारतीय कानून व्यवस्था को धता बताने वाली दलितों, पिछड़ों पर लगातार अत्याचार करने वाली कई घटनायें इस समय देश में प्रतिदिन घटित हो रही हैं।उक्त प्रकरण के सन्दर्भ में भारतीय दलित पैंथर, नगर इकाई, एवं समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा निम्नलिखित मांग की गयी है जनपद इटावा में कथावाचक पर मनुवादियों, पाखण्डवादियों द्वारा किये गये अत्याचार, सामाजिक अपमान को दृष्टिगत रखते हुए दोषीजनों पर सख्त कार्यवाही का आदेश पारित करें।
बिहार के मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ हुये बलात्कार की घटना और जान से मारने में सम्मिलित लोगों पर कार्यवाही करने का आदेश पारित किया जाये।
उड़ीसा के जनपद गंजाम जिले में अनुसूचित जाति के दो लोगों पर मारपीट हुयी, उन्हें घुटनों पर रेंगने, नाली का पानी पिलाने का काम करने वालो आरोपित लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करके मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित किया जाये।जनपद कौशाम्बी में नाबालिग बच्ची के साथ हुये रेप, हत्या में आरोपित लोगों के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की कार्यवाही की जाये। ज्ञापन के दौरान आर०के० सिंह (एडवोकेट) कमल कानपुर विजय सागर आकाश सिंह बादल विनोद पाल नवीन, राजेश गौतम,नरेन्द्र यादव,श्रीराम गौतम राज कुमार प्रजापति,राहुल गौतम वरिष्ठ समाज सेवी,जीतू पैंथर,सुशील सिंह,बुद्ध सिंह
जितेन्द्र कनौजियाराहुल कनौजिया,त्रिलोकी सोनकर, चंदन निषाद,अनिल सोनकर (एडवोकेट)राकेश राव वरिष्ठ समाज सेवी,विनय सेन वरिष्ठ समाजसेवी,चन्दन निषाद वरिष्ठ समाजसेवी,विनय दादा ढाबा वरिष्ठ समाजसेवी, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद