कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेगा इवेंट का हुआ सफल आयोजन

कानपुर-वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज मकरॉबर्टगंज कानपुर ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का नारी सशक्तिकरण एवं बाधाओं को तोड़ते हुए आगे बढ़ाने की ओर ध्यान केंद्रित किया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मकरॉबर्टगंज कानपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रागेन्द्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, सिविल लाइंस कानपुर में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वक्ता यशी अवस्थी शर्मा ने कहा नारी सशक्तिकरण एक विचारधारा है और इसके लिए आत्ममंथन की अत्यंत आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय वक्ता सपना उपाध्याय व कृति श्रॉफ ने महिलाओं के लिए बेहतर शिक्षा व समाज में कर्तव्यों की भागीदारी की बात कही इस समारोह में मिस अर्चना सिंह (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर) और डॉ जेपी पांडेय (कुलपति, एकेटीयू लखनऊ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मिस कृति श्रॉफ (चेयरपर्सन फिक्की फ्लो) भी इस कार्यक्रम का हिसा रही इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण व प्रेरणादायक महिला नेतृत्व और सफलता की कहानियों का विश्लेषण कर दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करना है अर्चना सिंह एवं डॉ जेपी पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान छात्रों एवं शोधार्थियों के साथ नारी सशक्तिकरण के मूल आधारों की विवेचना की कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट की चेयर पर्सन डॉ. मिनी स्वरूप एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ. अलकक्षेद्र स्वरूप जी, ट्रस्टी नेहा स्वरूप, ट्रस्ट की संयुक्त सचिव आकांक्षा स्वरूप व संस्थान की निर्देशिका डॉ. गौरी सिंह गौर ने दीप प्रज्वलित कर के किया संस्थान की निर्देशिका डॉ गौरी सिंह गौर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत ऑक्सी प्लांट देकर किया एवं सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि नारी को सशक्त बनाए बगैर हम मानवता को सशक्त नहीं बना सकते संवेदना, करुणा, वात्सल्य, ममत्व, स्नेह, सहनशीलता, विनम्रता आदि नारी के वे गुण हैं जिनसे वह मानवता को और संवार कर उसे संपूर्ण एवं सशक्त बना सकती है उन्होंने शोधार्थियों द्वारा प्रदर्शित शोध-पत्रों की भी सराहना भी की इस समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शोधार्थियों ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और नारी सशक्तिकरण के आधार पर शोध-पत्र प्रदर्शित किए कार्यक्रम के संयोजन में प्रखर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, अभय सिंह, श्रुति अग्रवाल, स्वेता सक्सेना, नंदिनी शुक्ला, तनुश्री बनर्जी, प्रिया मिश्रा, श्रेया साहू, सिद्धि गुप्ता, अलका मिश्रा, आंचल जायसवाल, प्रदीप शुक्ला, आशीष शर्मा, विकास भल्ला, रविन्द्र वर्मा, वंशिका सिंघानिया एवं संस्थान के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद