चेयरमैन द्वारा जेल का विकल्प देने के बयान से बिजली कर्मियों में उबाल

बिजली कर्मियों ने अन्याय,दमन, और लूट के खिलाफ जेल भरो आंदोलन का लिया संकल्प

कानपुर-पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ आशीष गोयल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली कर्मियों को धमकी देते हुए जेल का विकल्प पत्र भरने की बात करने से प्रदेश भर में बिजली कर्मियों में उबाल आ गया है और उनका गुस्सा फूट पड़ा है विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बताया कि कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने सभी प्रबंध निदेशकों और उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कर्मचारी जेल जाना चाहते हैं, रजिस्टर रखवा लिया जाए और दो दिन में उनसे जेल जाने का विकल्प ले लिया जाएं चेयरमैन ने बहुत तल्खी में कहा कि जो कर्मचारी जेल जाना चाहते हैं उन्हें मैं ससम्मान जेल भिजवा दूंगा संघर्ष समिति ने कहा कि यह बयान बाजी कर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने 50 साल बाद एक बार फिर आपातकाल की याद ताजा कर दी है संघर्ष समिति ने कहा कि विगत 0 7 महीनों से पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने हेतु इतने उतावले हो गए हैं कि वह झूठे आंकड़ों और धमकी का सहारा लेने पर उतर आए हैं उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन द्वारा निजीकरण हेतु विद्युत नियामक आयोग को भेजे गए झूठे आंकड़ों को विद्युत नियामक आयोग ने नकार दिया है और निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट को वापस लौटा दिया है इससे प्रबंधन पूरी तरह बौखला गया है और अब बिजली कर्मियों से रजिस्टर पर जेल जाने वालों को विकल्प देने की धमकी पर उतर आया है संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन के द्वारा विरोध सभा में जाने वाले कर्मचारियों की वीडियो बनाना, बड़े पैमाने पर प्रशासनिक आधार पर दूर दराज ट्रांसफर, यहां तक कि महिला कर्मियों का परिवार और बच्चों से दूर दराज ट्रांसफर, अनुशासन नियमावली में तानाशाहीपूर्ण संशोधन कर बिना कारण बताए और बिना सफाई का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त कर देना आदि से भी जब बिजली कर्मियों को नहीं डराया जा सका तब चेयरमैन डॉ आशीष गोयल इस स्तर पर आ गए हैं कि प्रत्येक दफ्तर में रजिस्टर रखवा कर दो दिन में बिजली कर्मियों से जेल जाने का विकल्प लेने के आदेश कर रहे हैं संघर्ष समिति ने कहा कि इन धमकियों से बिजली कर्मी डरने वाले नहीं है आने वाले दिनों में निजीकरण के पीछे हो रहे मेगा भ्रष्टाचार का बिजली कर्मचारी उपभोक्ता परिषद ,किसान संगठनों और व्हीसल ब्लोअर्स के साथ मिलकर लगातार पर्दाफाश करते रहेंगे केस्को कानपुर में भी बिजली कर्मचारियों, अवर अभियंताओं एवं अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध मे सभा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद