कांग्रेस सरकार में आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर हमला और नागरिकों के अधिकारों का हुआ हनन

औरैया। आपातकाल (25 जून 1975) भारतीय लोकतंत्र के दुःखद व काले अध्याय के 50वीं बरसी पर हेम वाटिका में भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उप्र सरकार की राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला,विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई सम्मिलित हुए। वही लोगों को सम्बोधित कर आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान विभूतियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। और प्रदर्शनी” का अवलोकन कर प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।
प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान न केवल लोकतान्त्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। कांग्रेस आज भी लोकतंत्र को सिर्फ तभी मानती है जब कुर्सी उसके पास होती है। कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किये गए आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर जो हमला और नागरिकों के अधिकारों का हनन हुआ था वह देश के लिए बेहद ही दुःखद था, जिसे देश की जनता अपनी नम आँखों के साथ कभी भुला नहीं सकती। आज 50 वर्ष के बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। आज भी सिर्फ तरीकों का बदलाव हुआ है, नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। जो भी इसे कमजोर करने का प्रयास करेगा, देश उसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रभारी मंत्री ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी की सरकार बनी। तब जाकर लोकतंत्र और संविधान की पुनर्स्थापना हुई। एमएलसी सलिल विश्नोई ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे संविधान की किताब जेब में रखकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न संविधान में आस्था है, न व्यवस्था में और न ही देश के लोकतंत्र में। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने निजी हितों के लिए संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन किए।
पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान का गला घोंटा, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला, उसे लोकतंत्र और संविधान की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और संवैधानिक सिद्धांतों का पूरी तरह से पालन करती है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी आनंद चतुर्वेदी ने व संचालन जिला महामंत्री शिव सिंह भारती ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता , पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौहान एवं कार्यक्रम संयोजक/जिला अध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर,जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार सहित अन्य लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ जन सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही औरैया में आपातकाल काला दिवस के विरोध में आयोजित प्रदर्शनी का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई ने उद्घाटन किया और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद