पंखे के कुंडे से झूलता मिला युवती का शव

अजीतमल : कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में एक कमरे में फांसी पर लटकी युवती को जब तक नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी रेनू सिंह, 18 वर्षीय पुत्री रिया, 14 वर्षीय पुत्री राशि, और 09 वर्षीय पुत्र वरुण का मजदूरी करके भरण पोषण करता है। मंगलवार की रात खाना खाकर सभी लोग घर के बरामदे में सो गए। रात करीब एक बजे धर्मेंद्र लघु शंका के लिए उठा। रिया को कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फँदा गले मे डालकर फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए आनन फानन में लोगों की मदद से उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। स्वजनों ने बताया कि रिया ने इसी वर्ष इंटरमीडियेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आगे की पढाई करने की बात कहती थी। लेकिन घटना हो गई।
कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी हो सकेगी। अभी तक स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद