गुजरात और पंजाब उपचुनाव में आप पार्टी की जीत को लेकर हर्ष व्यक्त कर हुआ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

मनीष गुप्ता
कानपुर-चार राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात की विसावदर सीट पर जहां गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की वहीं पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट भी ‘आप’ ने बरकरार रखी, यहां संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया. हालांकि दोनों सीट पहले से ही आम आदमी पार्टी के पास थी लेकिन गुजरात में बीजेपी का दबदबा और पंजाब में सरकार होने के बावजूद दोबारा जीत हासिल करना कोई मामूली बात नहीं थी पार्टी इस जीत से गदगद है जिसको लेकर आप जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ सचान चौराहा पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर धूमधाम से जश्न मनाया, इस मौके पर आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजय झा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने गुजरात विसावदर से गोपाल इटालिया और पंजाब लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा ने उप-चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी उन्होंने बताया कि यह जीत आम आदमी पार्टी की जन-केंद्रित नीतियां राष्ट्रीय राजनीति में नया विकल्प बना रही हैं यह जीत निश्चित रूप से अरविंद केजरीवाल और उन कार्यकर्त्ताओं की जीत है जिन्होंने इस जीत में अपना अहम योगदान दिया है जिसके क्रम में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान का वितरण कर हर्ष व्यक्त किया मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज शुक्ला जिलाध्यक्ष, आशुतोष सेंगर, संजय झा, जितेन्द्र वर्मा, मुकेश झा, संदीप शुक्ला, मनिंदर सिंह, नरेन्द्र, जितेन्द्र फेरवानी, वसीमुद्दीन, देवेश शुक्ला, सौरभ, सुधीर कुमार सिन्हा, चकित, गुंजन, निशा निगम, सरिता एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद