जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

अधिवक्ता हितकारी कार्यों के लिए हुआ

कानपुर ,अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर संघर्ष समिति संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि आपकी कार्यशैली से हम सब अत्यधिक प्रभावित है आप ने निबंधन कार्यालय जो नवीनीकरण के दौरान कचहरी परिसर से बाहर जा रहा था जिससे निबंधन करने या कराने वालों सहित विवाह पंजीकरण आदि कराने वालो और अधिवक्ताओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता जिसके लिए हम अधिवक्ताओ और बार एवं लायर्स एसोसिएशन के आग्रह पर आपने जनहित में निबंधन कार्यालय को कचहरी परिसर में रखा और दीवानी के अधिवक्ताओं की प्रमुख समस्या किराया जमा करने का बैंक हेड नही था उसे जानकारी देते ही जिस तत्परता से बनवाया उससे अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत मिली। और अधिवक्ताओं सहित आम आदमी के बच्चो के स्कूल की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के साथ अधिवक्ताओं और आम जनता को सरकारी विभागों में प्रतिदिन होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय है जिसके लिए हम अधिवक्तागण आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं!वरिष्ठ अधिवक्ता भानू प्रताप द्विवेदी अशोक पांडे शिवम गंगवार राकेश सिद्धार्थ संजीव कपूर के के यादव ने पटका और पंडित रवीन्द्र शर्मा ने अंग वस्त्र पहना कर जिलाधिकारी को सम्मानित करते हुए कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य है कि सभी सरकारी अधिकारी जिलाधिकारी की कार्यशैली से प्रेरणा ले जनता की सेवा करें।
जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि हम यथा संभव सभी की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करते है और सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचा रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद