ज्योति महिला समिति के तत्वाधान मे आयोजित हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

कानपुर-ज्योति महिला समिति के तत्वाधान मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ समिति की संस्थापिका प्रीति अवस्थी ने कहा की भीषण गर्मी से बचने का एक मात्र उपाय पौधे लगाना ही है इस कार्यक्रम मे समिति के सदस्यों द्वारा गुड़हल, अर्जुन, चाँदनी, मनोकामिनी, कुसुम, मनी प्लांट, तुलसी, गुलाब, जलंधास, कनेर, आम अमरूद इत्यादि के पौधे लगाये गए समिति की निदेशक एवं जस्ट फॉर एनवायरनमेंट की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने सभी सदस्यों को एक-एक पोधा भेंट स्वरूप दिया उनका मानना है कि प्लेन क्रैश और अन्य त्रासदी आए दिन घटित हो रही है कहीं ना कहीं इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग ही है इससे बचने के एकमात्र उपाय पर्यावरण का संरक्षण ही होगा समिति की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा की हम सभी सदस्य प्रति वर्ष इसी तरह से अलग-अलग स्थानों पर अनेकों पेड़ लगाते रहने चाहिए और उनको संरक्षित भी करते रहना चाहिए इस बार हम सभी सदस्य एक पौधा माँ के नाम लगा रहे है इस अवसर पर सीता, रेखा, प्रीति श्रीवास्तव, सोना, कविता वालिया, सुनीता, नीरजा श्रीवास्तव, सुनीता एवं अन्य सदस्यों ने पौधे लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद