सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम ने 100 खोए हुए मोबाइल रिकवर कर लौटाए, कुल कीमत लगभग ₹ 22 लाख.

कानपुर-कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों को उनके मोबाइल लौटा कर उनकी प्रसन्नता को दोगुना कर दिया है अपनी तत्परता और समर्पण के साथ, पुलिस ने नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की पुलिस आयुक्त के निर्देशन और मार्गदर्शन में तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशन में सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम ने 100 खोए हुए मोबाइल फोनों को रिकवर कर उनके असली मालिकों को लौटाया इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग ₹22 लाख आंकी गई है इस महत्वपूर्ण कार्य के तहत, सेंट्रल ज़ोन के पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार के नेतृत्व में, सर्विलांस टीम प्रभारी उप-निरीक्षक पवन प्रताप सिंह और कांस्टेबल आलोक कुमार व कांस्टेबल नवीन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, सर्विलांस टीम ने मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए टीम ने इन मोबाइल फोनों का पता लगाया, खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाने के इस अभियान ने न केवल नागरिकों को उनकी बहुमूल्य वस्तुएं लौटाई हैं, बल्कि उनकी मानसिक शांति और महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की है मोबाइल फोनों की वापसी ने नागरिकों के लिए खास बना दिया कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उनके मन में नया विश्वास जगाया पुलिस द्वारा किए गए इस संवेदनशील कार्य ने नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मकता को और बढ़ावा दिया है बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन प्रताप प्रभारी सर्विलांस सेंट्रल ज़ोन, कांस्टेबल आलोक कुमार सर्विलांस सेंट्रल ज़ोन, कांस्टेबल नवीन कुमार सर्विलांस सेंट्रल ज़ोन, कांस्टेबल चयन कुमार जादौन सर्विलांस सेंट्रल ज़ोन शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद