आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त न्यू लाइफ बेबी केयर हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ

कानपुर-न्यू लाइफ बेबी केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को केशव पुरम आवास विकास स्थित कल्याणपुर में किया गया अब न्यू लाइफ बेबी केयर हॉस्पिटल में ही नवजातों शिशुओं को सारी सुविधाएं मिलेगी शहर एवं कल्याणपुर के आसपास के आने वाले नवजातों के परिजनों को अब रियायती दरों के साथ उच्च श्रेणी का इलाज मिलेगा हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा एवं कल्याणपुर की विधायिका नीलिमा कटियार के द्वारा किया गया उद्घाटन के मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आरिफ अंसारी, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ रिहान, डॉ विभू सिंह चंदेल, डॉ निखिल, डॉ विष्णु एवं संचालक वीरेंद्र निषाद ने बताया कि हमारे अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही इधर-उधर भटकना पड़ेगा उन्होंने कहा कि एसएनसीयू, आईसीयू सहित अनेक सुविधाओं से लैस हमारे हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधा से लैस बेड है अस्पताल में जन्में नवजात व बाहर से आने वाले नवजातों के अनेकों बेड उपलब्ध है उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों की सुविधा से लैस एसएनसीयू में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ गौरव आर्य, डॉ योगेश मिश्रा, डॉ अक्षय मिश्रा, डॉ आरके त्रिपाठी नवजात शिशुओं का इलाज करेंगे साथ ही अन्य चिकित्सकों व कर्मियों की भी तैनाती की जाएंगी अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा एवं विधायिका नीलिमा कटियार ने हॉस्पिटल संचालक को हर निधन एवं असहाय लोगों को रियायती दरों में उच्चकोटि की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की उद्घाटन के मौके पर प्रमुख रूप से डॉ राम रावत, डॉ मनप्रीत, डॉ संतोष, डॉ दिलीप, डॉ तबरेज, डॉ वीरेंद्र, डॉ के.के सिंह, सौरभ, हर्ष, अभय, हरि सिंह, राम जी, श्याम जी, अजीत प्रजापति, डॉ अवधेश, डॉ नितिन पाल, राहुल यादव, डॉ प्रियांशु निषाद, दो शिवम राजपूत, डॉ शिवाकांत, डॉ नीलू, डॉ अभिषेक कुमार शहीद अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद