एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने कांशीराम, उर्सला, हैलेट हास्पिटल का निरीक्षण कर लिया जायजा

कानपुर।
उ० प्र० सरकार एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे अपने 4 दिवसीय भ्रमण के दौरान दूसरे दिन कांशीराम हास्पिटल, उर्सला हास्पिटल, हैलेट हास्पिटल का निरीक्षण किया जहां मरीजों का हाल-चाल लिया दवाई के बारे भी जानकारी ली तथा हास्पिटल की साफ-सफाई का जायज़ा लिया जहां हास्पिटल प्रमुख अधीक्षक से किसी भी मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए निर्देश दिया इसके बाद कल्यानपुर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्रावास राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया जहां कुछ कमियां मिली उसे तुरंत सही करने का निर्देश दिये फिर कुछ दलित बस्तियों का भी भ्रमण किया उनसे जनसंवाद भी किया तथा उनकी समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी निस्तारण करने का भरोसा दिया भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुधीर चौधरी, महिला मंच की जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री पटेल अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव आफताब खान, एससी-एसटी मंच के जिला उपाध्यक्ष, चंदगौर जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला महासचिव ओपी चंदेल, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद पटेल, अनिल कुंडे, आकाश कुंडे, राकेश, सिद्धार्थ, रितिक त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद