अनिल यादव बनाए गए महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष

कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरी की संतुष्टि पर समाजवादी युवजन सभा कानपुर ग्रामीण के जगत महाराजपुर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर अंकित यादव ललई के स्थान पर अनिल यादव को महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में स्वागत किया। अनिल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ताकत देने का काम करूंगा। जो रूठ गए हैं उनको मनाऊंगा, जो घर बैठ गए उनको बाहर निकाल कर लाऊंगा लेकिन महाराजपुर विधानसभा को मजबूती देने का काम करूंगा। संघर्ष हमारा जारी रहेगा। इस अवसर पर मोनू वर्मा,दीपू यादव, राजन ठाकुर,अजय प्रजापति नियाज आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद