कानपुर, समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी और अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष अरमान खान द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से एससीएम सप्तम रामशंकर को दिया गया।ज्ञापन में कहा गया कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को अपमानित किया गया और मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से मुंह पोंछा गया जो कि देश का अपमान है भाजपा के दोनों नेताओं पर त्वरित कार्यवाही हो और इनको बर्खास्त किया जाए। भाजपा अपने नेताओं द्वारा लगातार दूसरों को अपमानित करने के लिए मनोबल बढ़ाती है,अब भाजपा का यही चाल,चरित्र,चेहरा जनता के सामने उजागर होता जा रहा है।जनता 2027 में अखिलेश यादव की पीडीए सरकार बनाएगी।प्रमुख रूप से हाजी फ़ज़ल महमूद ,बंटी सेंगर,केके शुक्ला ,अजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,विनोद यादव,उदय द्विवेदी,अरशद दद्दा,केशव यादव,आलेख सिंह,नीरज गुप्ता,शनि सागर,बलराम समुद्रे,दिव्यांश शर्मा,जय कुमार,हर्ष मिश्रा,सत्य नारायण गहरवार ,परमवीर गम्भीर,विनय गुप्ता,उमा कठेरिया,राजेश गोंड,बड़े ठाकुर,रजत मिश्रा,नन्दलाल जायसवाल,सुभाष द्विवेदी,राजू पहलवान अंसारी,केके मिश्रा,मनोज चौरसिया,शेषनाथ यादव,शादाब आलम,दीपक खोटे,उदय द्विवेदी,अरशद दद्दा,प्रशांत सेंगर,गौरव अग्निहोत्री,बिट्टू श्रीवास्तव,रामू वर्मा,मुकुल वर्मा,प्रशांत सेंगर,गौरव अग्निहोत्री,बिट्टू श्रीवास्तव,रामू वर्मा,मुकुल वर्मा,आदि रहे।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित्त टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन