कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज एवं युवा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी पी रोड चौराहे पर एकत्रित हुए और तुर्की अज़रबैजान का भारत पाक युद्ध के दौरान पाक का समर्थन करने पर विरोध प्रदर्शन किया! व उस देश के झंडे का दहन किया एवं सीसामऊ पी रोड बाजार में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से इन देशों से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने ,देशवासियों से वहां पर्यटन हेतु जाने एवं फिल्मी डायरेक्टर से वहां पर शूटिंग आदि को खत्म करने की अपील की!
मुख्य रूप से मौजूद व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ दुश्मन देश का समर्थन कर रहे हैं उनके साथ कारोबार करना उचित नहीं है! भारत के लोगों से कमाई करके उस रकम से पाक की मदद की जा रही है! पूरे प्रदेश में व्यापारियों से निवेदन आग्रह किया जाएगा और इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा!
जिलाध्यक्ष सुनील बजाज एवं जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र सरकार को फौरन तुर्की एवं अज़रबैजान से आयात होने पर सामानों पर रोक लगनी चाहिए, ताकि भारत से कमाई करके जुटाए गए फंड का इस्तेमाल पाक की मदद भी न किया जा सके!
युवा जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल ने कहा यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है युवा व्यापार मंडल कानपुर की सभी बाजारों में इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगा, जिसकी शुरुआत पी रोड से हो चुकी है, यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है भारतीयों के इस बहिष्कार से तुर्की की अर्थव्यवस्था खासकर पर्यटन क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ेगा!
कार्यक्रम में राहुल दीक्षित,रोमी सिंह,अंकित मिश्रा ऋतिक,आकाश जी गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,अब्दुल जब्बार,संजय त्रिवेदी,भानु प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह,प्रमोद पांडे, ओम प्रकाश चौटाला,राकेश सिंह,रामेश्वर जी,सुशील गुप्ता, रमाशंकर अग्रहरि, मनीष बाजपेई,पवन दुबे,गुलशन जायसवाल,प्रशांत गुप्ता,गोपाल मिश्रा,निर्मल त्रिपाठी, निखिलेश निगम, मुदित मिश्रा, ज्योति सक्सेना, सत्यम शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी,महेश गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव,निशाल वर्मा,अन्नू गुप्ता,सोनू अग्रहरि,राजेश गुप्ता,शिव दिवाकर,पीयूष गुप्ता,राजे द्विवेदी , शैले गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे!