श्री कृष्ण राधा ने खेली फूलों की होली। भक्ति भावना की बही बयार

कानपुर के नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में श्री ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के 12 वे वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित हो रही श्री मद भागवत कथा में व्यास पीठ से आचार्य पं सुभाष चंद्र जी महाराज के श्रीमुख से भक्तों ने सुदामा चरित्र की भाव मय कथा का श्रवण किया। भगवान श्री कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता की कथा सुन प्रांगण में बैठे भक्त भक्ति रस में डूब गए। कथा के उपरांत फूलों की होली भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के संग भक्त जमकर खेले। बताते चले कि विगत कई दिनों से चल रही कथा विख्यात कथा वाचक आचार्य पं सुभाष चंद्र जी महाराज के श्री मुख से भक्त श्रवण कर रहे है। कथा में मुख्य रूप से आचार्य अमित मिश्रा आचार्य अंकित मिश्रा अरुण दीक्षित पं राज तिवारी पं मृदुल तिवारी ने कथा के दौरान पूजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव सक्सेना पुष्पेंद्र त्रिवेदी सुशीला त्रिवेदी कपिल सिंह श्वेता सिंह आकर्षण गुप्ता शारदा गुप्ता श्रवण तिवारी अजय अग्रवाल धर्मेंद्र सिंह बबलू तिवारी डॉ एस एन द्विवेदी विवेक मिश्रा मुक्तेश बंसल भावना अग्रवाल नवीन तिवारी केके बाजपेई संजय दिनेश मोदी केके मिश्रा पूनम श्रीवास्तव दिनेश तिवारी अमन हेमंत श्रीवास्तव यशराज सिंह मनोज यादव विकास त्रिपाठी अनुज त्रिपाठी कमल त्रिवेदी राज तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद