प्रदेश अध्यक्ष ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात

कानपुर दक्षिण में लगेगी महायोद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया

कानपुर।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू की अध्यक्षता में बैठक कर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने बताया कि जात पात से ऊपर उठकर सभी पदाधिकारी धरातल पर कार्य करे तथा समाज के निर्बल निर्धन समाज के उत्थान की दिशा में निरन्तर लगे रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय देश में कुछ अराजक तत्व समाज में भांति भांति के विभिन्न मामलों में सभी को जोड़ना चाहते हैं। हम सभी को ऐसे लोगों तथा ऐसी बातों से बचकर रहने की आवश्कता है। बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने सेंट्रल बुंदेलखंड कानपुर मंडल में आने वाले जिला फर्रुखाबाद में बस स्टैंड पर लगने वाली महाराणा प्रताप जी की मूर्ति कि किसी कारणवश प्रशासन द्वारा रोक देने पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने तत्काल फोन के माध्यम से अधिकारियों को कड़ी भाषा में बात करते हुए उनसे रिपोर्ट मांगते हुए जल्द फर्रुखाबाद बस अड्डे पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण कराए जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कानपुर दक्षिण में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति की विशाल प्रतिमा के अनावरण के लिए बात रखी जिस पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बात स्वीकार करते हुए पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के द्वारा फतेहपुर में 29 मई को आयोजित होने महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के मार्ग दर्शन में सभी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं तथा हम सभी का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर समाज की कुरीतियों को मिटाना है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद