अजय राय आज अग्निकांड पीड़ितों से मिलने आएं

कानपुर।कानपुर के चमनगंज अग्निकांड पीड़ित परिवार को सांत्वना देने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे।उन्होंने कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और कांग्रेस जनों संग मृत दानिश के परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिवंगत दानिश के भाई काशिफ और उनके मामा इशरत से मुलाकात कर कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।परिवार ने फिर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,भूधर नारायण मिश्रा,नरेश त्रिपाठी,तौसीफ खान आदि कांग्रेस जनों संग अग्निकांड वाली बिल्डिंग भी देखी।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को देख कर दिवंगत दानिश के 85 वर्षीय पिता और भाई काशिफ उनसे गले लग के रोने लगे।इस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी भावुक हो गए।अजय राय ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।दानिश उनकी पत्नी और तीनों बेटियों को हम सब श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।कांग्रेस परिवार को न्याय दिलवाने के लिए आवाज उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद