फूले मूवी को टैक्स फ्री करने की गई मांग

कानपुर, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म ”फुले” देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है!दीप सिनेमा में नौ बजे का विशेष शो बुक करवा पीडीए समाज ने फिल्म का आनंद लिया ।इस फिल्म में सामाजिक कुरीतियों, अशिक्षा और पाखंड के खिलाफ फुले दंपती के योगदान को दिखाया गया हैl पूरा शो हाउसफुल रहा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव सुनील यादव ने बताया कि प्रेरणाश्रोत फूले दंपति पर बनी मूवी को मुख्यमंत्री से टैक्स फ्री करने की मांग की हैl फिल्म के इस शो के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल जी थे।उन्होंने कहा कि यह फिल्म गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं में शिक्षा और जागरूकता फैलाने वाले फुले दंपती के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाएगी. सुनील यादव ने बताया कि फिल्म टैक्स फ्री होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकेंगे. इससे समाज में बदलाव की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपील की है. दलितों के ऊपर हुए अत्याचार और शोषण को दर्शाती यह फिल्म नई पीढ़ी को एक नई दिशा और दशा के लिए प्रेरित करेगी। टैक्स फ्री करने की मांग करने वालों में मुख्यत औसान सिंह, विशाल कुमार, विजय सिंह, कीर्ति पटेल, सुशेंद्र सचान,विमल शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद