कानपुर।
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा किदवई नगर स्थित ललित मार्बल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को सर्व ब्राह्मण विकास परिषद भारत के सभी प्रदेशों में धूमधाम से मना रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने की। दीपोत्सव के समय सभी पदाधिकारियो ने जय जय श्री परशुराम के जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक शुक्ला विनोद शुक्ला आशुतोष दीक्षित पवन गौड़ अभिषेक शुक्ला विवेक शुक्ला कमल कांता अवस्थी शशिकांता अवस्थी राकेश पाण्डेय वेदप्रकाश अवस्थी अवधेश दीक्षित सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।