हाई स्कूल और इंटर में ऑनर आए हुए विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया

कानपुर, गोपी कृष्णा एजुकेशन सेंटर संजीव नगर फर्स्ट में हाई स्कूल और इंटर में ऑनर आए हुए विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें अतिथि महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल उपस्थित हुए! हाई स्कूल की छात्रा खुशबू मौर्य 93% छवि कुमारी 92% उदयभान 91.2% अनुष्का शर्मा 91.33% गौरी तिवारी 89.23% ओम सिंह 85.23% अनुज 85.1% चाहत 82.3% इसी प्रकार इंटरमीडिएट रिजल्ट शिवम 94.2% अनामिका 93.1% अभिषेक 91.2% ऋषि 83.23% चित्रांश श्रीवास्तव 82% काजल यादव 81% अभिषेक 81.2% दीपमाला 78% अंजली निषाद आदि छात्रों को सम्मानित किया गया इसके साथ ही विद्यालय का परिणाम सौ प्रतिशत रहा विद्यालय सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फतेह बहादुर गिल जी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव संरक्षक कमलेश पाठक प्रबंधक मुलायम सिंह यादव तथा मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभाकर सिंह यादव वी विद्यालय के अन्य अध्यापक गण लक्ष्मीकांत धर्मेंद्र सर आदि सभी विद्यालय परिवार को फतेह बहादुर गिल ने बधाई प्रेषित की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की! प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे देश का धरोहर होते हैं हमारे देश को तरक्की की ओर ले जाने का एक रास्ता जो शिक्षा की कुंजी को लेकर आगे बढ़ता है हमारा देश इन बच्चों के हाथों में है अच्छी शिक्षा देने से परिवार के साथ पूरे देश का उद्धार होता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद