रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में नेत्रहीन दिव्यांग छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने बैठक कर दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करने की मांग
धरना कल

कानपुर । राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में बैठक कर चित्रकूट में रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रों के साथ लाठी चार्ज कर मारपीट करने करने की कड़े शब्दों में निन्दा की है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांग छात्रों के साथ हुए अमानवीय घटना के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपेगी और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेगी । वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांगों पर विद्यालय सुरक्षा कर्मीयों द्वारा लाठी चार्ज किया गया है जो मानवाधिकारों का हनन है। संवेदनहीन विद्यालय प्रशासन के इस तरह का कृत बिल्कुल अक्षम्य है।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग छात्रों द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए विद्यालय प्रशासन से अनुरोध करना उनके लिए काल बन गया। उन्होंने कहा कि यह अमानवीय है सरकार और प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कल धरना देकर इसका विरोध करेगी और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन से सौंपेगी।
आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार,गुड्डी दीक्षित, जौहर अली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद