पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

कानपुर।पहलगांव कश्मीर मे कल कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी सहित 26 निर्दोष पर्यटको की पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो द्वारा नृसंश हत्या के विरोध मे क्षेत्रीय लोगो ने कैन्ट बोर्ड के तिकोनिया पार्क से रेल बाजार चौराहे तक जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले व आतंकवाद का खटिया पर पुतले का शव जलाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाज़ी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और कैंडिल मार्च निकालकर सच्ची श्रद्धांजलि दी और मांग की गई भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्ज़े मे लेकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करे। पूर्व कैन्ट उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निहत्थे मासूमों की शहादत से संपूर्ण देश शोकाकुल है। या हमला न केवल निर्दोष जनों की हत्या है बल्कि पूरी इंसानियत पर किया गया प्रहार है रमाशंकर बउवा ने कहा पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले से देश का हर नागरिक आहत है या हमला इस्लाम के नाम पर इंसानियत की हत्या है जिसे किसी भी धर्म या इंसानियत के नाम पर स्वीकार नहीं किया जा सकता आतंकवादियों ने या साबित कर दिया है कि उनके इस्लाम या इंसानियत से कोई सरोकार नहीं है किसी बेगुनाह इंसान का कत्ल करना पूरी इंसानियत की हत्या के समान है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी से अपील करता हूं कि इन आतंकवादियों और उनके सरपरस्तो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर सुशील वर्मा उर्फ (पप्पी) लखन लाल ओमर नरेश कटेरीया विनय सिंह, परिहार ,रामशंकर बउवा,विशाल गुप्ता ,रचित यादव,राकेश सिंह ,हरिओम सिंह शिवा वाल्मीकि ,एडवोकेट नवनीत सोनकर , सोमनाथ, गौरव सोनकर ,विनीत सोनकर ,शिवम् स्वरूप ,ऋषभ कुमार ,सोम गुप्ता मोनू ठाकुर सौरभ सोनकर रूबी कटेरीया ,मीना सिंह मुस्कान ज्योति प्रजापति कृष्ण मोहन सुरेंद्र सविता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद