जन्मी बब्बर शेरनी रूपा इटावा सफारी पार्क में तीसरी बार

इटावा, सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र में बीते 26 जून 2019 को जन्मी बब्बर शेरनी रूपा इटावा सफारी पार्क में तीसरी बार आज 04 शावकों को जन्म दिया है।
शेरनी रूपा की मेटिंग गुजरात से आये नर शेर कान्हा से दिनांक 05 जनवरी को हुई थी। प्रसव की सम्भावित तिथि 17 अप्रैल से 21 अप्रैल होने के कारण सफारी प्रशासन पूरी तरह से सजग था जिसके चलते आज शेरनी रूपा ने दिनांक 20/21 अप्रैल की रात्रि में चार शावकों को जन्म दिया है। प्रथम शावक 00.35 बजे, दूसरा शावक 01.42 बजे तथा तीसरा शावक आज प्रातः 05.59 बजे तथा चौथा शावक प्रातः 09.10 बजे पर हुआ। शेरनी रूपा व चारों नवजात शावक स्वस्थ है। शेरनी द्वारा चारों शावकों को अपना दूध पिलाना शुरू कर दिया गया है।
नवजात शावक व मादा बब्बर शेरनी की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शेरनी रूपा एवं नवजात शावकों के स्वास्थ्य एवं व्यवहार पर पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेष के डा0 आर0के0 सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डा0 रोबिन सिंह यादव एवं डा0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। ज्ञातव्य है कि गुजरात के अतिरिक्त एशियाई बब्बर शेर का एकमात्र प्रजनन केन्द्र उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में है, जहां इनका सफल प्रजनन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद