एआरटीओ बागपत ने अभियान चलाकर 16 ई- रिक्शाओं के काटे चालान

बागपत, उत्तर प्रदेश। 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक ई-रिक्शा एवं थ्री व्हीलर व टेंपो के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को एआरटीओ बागपत राघवेंद्र सिंह एवं यातायात पुलिस बागपत द्वारा 16 ई-रिक्शा का चालान किया गया। इसमें 6 ई-रिक्शा थाने में निरूद्ध की गई। अब तक के अभियान में कुल 232 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें से 106 ई-रिक्शा थाने में निरूद्ध की गई है। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वह नियम विरुद्ध तरीके से चल रही ई-रिक्शाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनके खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी और उनका पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एआरटीओ द्वारा ई- रिक्शाओ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद