श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के द्वारा निकली 14 वीं भव्य शोभायात्रा।

कानपुर।

सनिगवा में श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम परिवार की 14 वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में हजारों भक्त एकत्रित हुए। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का भव्य स्वागत माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भगवान स्वरूप में सजे पंद्रह रथों पर विराजमान होकर शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र प्रभु श्रीराम माता सीता भगवान शिव माता पार्वती के साथ एक रथ बाबा श्री श्याम के दरबार से भी सजाया गया था। शोभायात्रा में लगभग 300 मातृशक्ति के रूप में उपस्थित रही। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नित्य प्रति आयोजित होते रहना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों को धर्म के प्रति आस्था और बढ़े। शोभायात्रा में मौजूद अभिमन्यु क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष पंकज तोमर एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि विशाल शोभायात्रा सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद