देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा विश्व शांति सेवा समिति के नए कार्यालय का शुभारंभ

कानपुर।
परम शांति दूत श्रद्धेय श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा विश्व शान्ति सेवा समिति लाजपत नगर, कानपुर कार्यालय का भव्य उद्घाटन विश्व प्रसिद्ध संत भागवत आचार्य पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा लाजपत नगर स्थित विश्व शांति सेवा समिति के नए कानपुर कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भारी उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर पूज्य श्री ने भक्तों को आशीर्वचन देते हुए देश और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गौमाता, गीता और गंगा का सम्मान करना हर भारतीय का धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि “गीता को केवल सुनना नहीं, उसे जीवन में धारण करना ही सच्ची श्रद्धा का परिचायक है।”

पूज्य ठाकुर जी महाराज ने अपने संदेश में हिंदू एकता पर विशेष बल देते हुए कहा,
“अगर हम समय रहते एकजुट नहीं हुए, तो हमारा हाल भी बांग्लादेश जैसा हो सकता है। हमें आपस में भेदभाव भूलाकर, एक-दूसरे का सहयोग करते हुए, मिलजुल कर रहना होगा।”

*इस अवसर पर विश्व शांति सेवा समिति कानपुर के सचिव श्री बिपिन बाजपेई ने जानकारी दी कि कानपुर में आगामी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा और कथा के दौरान भक्तों को श्रीमद् भागवत के अमृत रूपी प्रवचनों का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री शिव प्रकाश गुप्ता ,जय माला सिंह,प्रभा शंकर वर्मा, विपिन बाजपेई, सतीश गुप्ता,नीरज वर्मा ,विनय यादव,अनिल श्रीवास्तव,चुन्नी लाल गुप्ता ,अजय मिश्रा, डॉ यू पी सिंह,नीलम सेंगर,माया सिंह,रानी अवस्थी, राजू पांडे, आभा गुप्ता , रेनू भदौरिया, रानी अवस्थी,किरण तिवारी, प्रीति मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद