नयागंज मेट्रो स्टेशन के गलत नाम को लेकर महात्मा गांधी मार्ग व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कानपुर-महात्मा गांधी मार्ग (मॉल रोड) व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों ने जनता के हित को लेकर नयागंज मेट्रो स्टेशन का गलत नाम को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा छोटे भाई नरोन्हा एवं पदाधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि 4/4/22 को हमारी सहयोगी समिति “कानपुर नागरिक मंच” ने मेट्रो महाप्रबंधक को एक ज्ञापन दिया था कि महात्मा गांधी मार्ग स्थित नरोन्हा चौराहा पर स्टेशन का नाम “नयागंज” गलत रखा गया है इसका नाम “महात्मा गांधी मार्ग” ही होना चाहिए 5/9/22 को उसी संस्था ने आपको इसी सन्दर्भ में ज्ञापन दिया 16/10/23 को कोई कार्यवाही न होने पर आपके कार्यालय में फिर से ज्ञापन दिया, 1/11/23 को आईजीआरएस डैशबोर्ड पर इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई, 8/11/23 को कानपुर मेट्रो के मुख्य परियोजना प्रबंधक-1 का उत्तर आया कि यह उनके मुख्यालय को भेजा गया, 21/11/23 को आईजीआरएस डैशबोर्ड पर रिपोर्ट दी गई कि आवेदन का निस्तारण हुआ है, जो सरेआम गलत है, सभी पत्रावली की छायाप्रति संलग्न हैं सभी दरवाजों पर खटखटाने के बाद स्थानीय लोग निराश हुए जब ये देखने को मिला कि अब भी नयागंज स्टेशन नाम रखा गया ज्ञात हो कि नयागंज यहां से 1 किलोमीटर दूर है और अगला स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल के निकट है यह भी ज्ञात हो कि नयागंज, कलेक्टरगंज थोक बाजार है जिसके लिए दूरदराज़ से व्यापारी आते हैं गलत स्टेशन नाम पड़ने से वे भ्रमित होंगे और भटक जायेंगे, हमारे क्षेत्र के 300 व्यापारी, संस्था व स्थानीय लोगों ने इस आवेदन का समर्थन किया जिनके हस्ताक्षर संलग्न हैं अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आपसे निवेदन है कि स्टेशन चालू होने से पहले इस भारी भूल का सुधार किया जाये और इस स्टेशन का नाम या तो “महात्मा गांधी मार्ग “या फिर परंपरागत “नरोन्हा चौराहा नाम ही रखा जाये इस पर मंडलायुक्त ने संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया है इस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल निस्तारण करेंगे ज्ञापन देने वालों प्रमुख से छोटे भाई नरोन्हा, राजकुमार भक्तानी, संजय गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा, अनुराग पाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद