अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बाबा साहेब की जयंती सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाई

बाबा साहेब ने एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि भारत के बेहतर निर्माण और संविधान निर्माण के लिए किया कार्य। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा प्रदेश कार्यालय पर भारत संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी यहां बेहद खास मौके पर एकत्रित हुए हैं। आज हमारा देश बड़े धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मना रहा है और उनके महान विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। संविधान की रचना में उनके योगदान के साथ-साथ आजाद भारत की संस्थाओं के निर्माण में जो उनकी शानदार सक्रिय भूमिका रही। सबल और सशक्त भारत के निर्माण में बाबा साहेब हम सबके प्रेरणापुंज हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया और कोई भी देश बिना संविधान नहीं चल सकता। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बाबासाहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। किंतु आज उन्हीं के भारत देश में कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग वीर योद्धाओं का अपमान करने में पीछे नहीं हटते तो लगता है की क्या इसी दिन के लिए हमें मातृभूमि के वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई थी। श्री भदौरिया ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम जीवनपर्यंत स्वयं एवं आने वाली युवा पीढ़ी को महापुरुषों एवं वीर योद्धाओं की वीर गाथा बताते हुए उनका सम्मान करें डॉ भीमराव अंबेडकर ने एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि भारत के बेहतर निर्माण और संविधान निर्माण के लिए कार्य किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि हम सभी
बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलें। इस मौके पर मौजूद तमाम पदाधिकारियो ने अपने विचार रखें इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत पंकज तोमर नवरंग सिंह सेगर हरिओम भदौरिया संजय तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद