बागपत नगर में 25 अप्रैल को होगा श्रीश्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन का भव्य आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में 25 अप्रैल 2025 को सोनीपत धाम के प्रधान राकेश मित्तल के सानिध्य में श्री श्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। संकीर्तन के निवेदक श्री खाटूश्याम हरि कीर्तन मण्ड़ल बागपत की और से प्रकाश चौधरी ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे से ठाकुर द्वारा मन्दिर बागपत से भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई उत्सव स्थल पर पहुॅचेगी। संकीर्तन में श्री श्याम का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखण्ड़ ज्योति, इत्र व पुष्प वर्षा व श्याम रसोई मुख्य आर्कषण का केन्द्र होगी। श्री श्याम संकीर्तन में बॉलीबुड़ सिंगर व सारेगामापा विनर मुम्बई सुमित सैनी, श्री अयोध्या धाम की बंकू सिस्टर्स, पंजाब के तेजी ब्रदर्स, अश्विनी यादव व शिवम इन्टरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। प्रसिद्ध मंच संचालक मास्टर श्री भगवान दीक्षित द्वारा मंच का संचालन किया जायेगा। विभिन्न टीवी चैनलो व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संकीर्तन का लाईव प्रसारण किया जायेगा। खाटूश्याम हरि कीर्तन मण्ड़ल बागपत ने श्रद्धालुओं से संकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने और धर्मलाभ लेने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद