सांसद ने लगाई चौपाल, मोदी – योगी की उपलब्धियां गिनाईं

कानपुर।

भाजपा दक्षिण जिले में गांव एवं वार्ड चलो अभियान के तहत शुक्रवार को सांसद रमेश अवस्थी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने वार्ड 93 गोविंद नगर में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आठ वर्षों की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने वार्ड 92 में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में वार्ड के वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने वार्डों में आठ घंटे बिताए।
सांसद रमेश अवस्थी ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। वार्ड चौपाल में क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं सांसद को सड़क, बिजली, पानी से संबंधित परेशानियां बताई तो उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने घर घर संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। सांसद रमेश अवस्थी एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने वार्ड में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ने वार्ड के सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को स्वच्छता अभियान में भागीदार बनना चाहिए।सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सभी पात्र लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यदि किसी को कहीं कोई परेशानी आ रही हो तो मुझे बताएं। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने वार्ड 92 में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में वार्ड के वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत स्तंभ है।प्रमुख रूप से पार्षद नवीन पंडित, दीपांकर मिश्रा,दीपू पासवान, दिव्यांशु बाजपेई, प्रवीण मिश्रा,अजय अवस्थी,अभिषेक निगम, बाल गोविन्द अवस्थी, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद