उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शहर में मौजूद रहेंगे

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा दक्षिण जिले द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा गुरुवार आज से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलाएगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सांसद, विधायक, महापौर, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधि के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता गांव व बूथों पर किसी मोहल्ले या बस्तियों में बूथों पर 8 घंटे बिताएंगे। बूथों पर जनचौपाल लगाएंगे और वहीं बूथ समिति की बैठक करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं संग बूथों पर गली मोहल्ले में भाजपा का झंडा लेकर शोभा यात्रा निकालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ लोगों।
बूथों के अंतर्गत आने वाले मंदिर, अस्पताल, विद्यालयों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय अन्य सरकारी कार्यालयों का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओ द्वारा नदी, तालाब,घाटों के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।अभियान के दौरान आपातकाल/लोकतंत्र सेनानी व राम मंदिर आन्दोलन के समय जेल गए कारसेवकों की सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद